फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कृषि, बागवानी के साथ मतदान करने में भी अग्रसर रहें मतदाता

Thu, 04 Apr 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि, बागवानी के साथ मतदान करने में भी अग्रसर रहें मतदाता
विज्ञापन

चुराह विस क्षेत्र के सनवाल मतदान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उपमंडलाधिकारी ने मतदान केंद्र में व्यवस्था की जांच, दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज मतदान केंद्र सनवाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही मतदान केंद्र में व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्वीप टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए आम लोगों से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर शशि पाल शर्मा ने मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया और मतदान केंद्र में मतदाताओं से संबंधित सुविधाओं की विस्तृत जांच की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान राष्ट्र के प्रति नागरिकों का सर्वोच्च कर्तव्य है, इसलिए आगामी लोकसभा चुनावों में क्षेत्रवासी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करें। कार्यक्रम में डीएसपी चुराह रंजन शर्मा ने मतदान प्रक्रिया के दौरान कानूनी पहलुओं में बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी आपसी सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। कार्यक्रम में चुराह स्वीप प्रभारी भूमेश शर्मा ने कहा कि गर्मियों के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तथा बागवानी से संबंधित कार्यों की अधिकता रहती है। बावजूद इसके सभी क्षेत्रवासी लोकतंत्र के इस महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर तहसीलदार तीसा राकेश कुमार, कानून गो निर्वाचन सचिन कुमार, बीएलओ देशराज के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें