फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वयंसेवियों ने लिए साइबर ठगी से बचने के टिप्स

Wed, 18 Sep 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में एनएसएस शिविर चल रहा है। बुधवार को स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव बकरोटा और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा एवं मधु ठाकुर की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने सफाई करने के साथ एकत्रित कचरे का उचित निपटान भी किया। स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शैक्षणिक सत्र में पंजाब नेशनल बैंक की डलहौजी शाखा से डिप्टी मैनेजर अंकुश बैरी ने स्वयंसेवियों को बैंकिंग प्रणाली तथा यूपीआई पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। स्वयंसेवियों से साइबर ठगी से सचेत रहने और अपने घरों में भी अपने अभिभावकों व रिश्तेदारों को सचेत रहने की अपील की। डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी। कहा कि अपना एटीएम पिन नंबर, ओटीपी, पासवर्ड किसी से भी व्यक्ति से साझा न करें। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश चंदेल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें