फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में चलाया सफाई अभियान

Mon, 05 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि पांचवें दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवी अक्षिता ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलाम सदन से स्वयंसेवी पलक ने दिन का सुविचार प्रस्तुत किया। इस दौरान स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली के जरिये लोगों को घर से निकला कूड़ा बाहर खुले में न फेंकने, सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने और निर्धारित स्थान में ही कूड़े का निष्पादन करने की बात कही। अकादमिक सत्र में प्रजापिता बह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य शिक्षिका बहन सोनिया और बहन दुर्गा ने स्वयंसेवियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। रविंद्र सिंह द्वारा अच्छी किताबों का महत्व, जीवन में संतोष कैसे लाएं, मान की शक्ति को कैसे बढ़ाएं, लोगों की अच्छाई के साथ उन्हें आत्मसात करें, उनकी बुराइयों को नजरअंदाज करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मनमोहन सिंह, हितेश सलवानिआ, संतोष और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें