चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के इको क्लब के स्वयंसेवकों ने राज्यव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई चलाया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने की।
डॉ. रूप लाल ने बताया कि सेवा भाव से अपने समुदाय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देना चाहिए। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने शनि देव मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सफाई की और प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। मंदिर के पास स्थित जलाशय की भी सफाई की। एकत्रित कचरे को विभिन्न प्रसंस्करण विधियों के अनुसार अलग-अलग किया गया। उन्होंने बताया कि शनि देव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां की स्वच्छता पूजा के महत्व को और भी बढ़ा देती है। संवाद