फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विशाल, अमित, कांक्षा और अपेशी को चुना सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

Thu, 08 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह किया गया। इस दौरान विशाल, अमित, कांक्षा और अपेशी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। स्वयंसेवकों ने मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें