फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विस अध्यक्ष ने किया मंढौर नाग जातर मेले का समापन

Wed, 18 Sep 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुवाड़ी के मंढ़ौर जातर मेले के दौरान पूजा अर्चना करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठा
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी परिक्षेत्र के समीप कुठेड़ गांव में आठ दिवसीय नाग मेढौर जातर मेले का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समापन किया। उन्होंने विंतरू नाग एवं नाग मंढौर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेला आयोजन समिति को 21 हजार की धनराशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। मेला मैदान के विस्तार के लिए 5 लाख देने का भी एलान किया। हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जातर के दिन कुठेड़ गांव में अपने भाई मंढौर नाग से मिलने आते हैं। इस दौरान यहां आठ दिवसीय जातर मेले का आयोजन किया जाता है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। यहां अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें