फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फल, जूस और प्रसाद बांटकर मनाई वीरभद्र सिंह की जयंती

Wed, 24 Jun 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मैहला छात्रावास में वीरभद्र सिंह की जयंती पर विद्या​र्थियों को पुस्तकें वितरण करने के ब
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। आधुनिक हिमाचल के निर्माता और प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की जयंती को तीसा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन इकाई चुराह (तीसा) की ओर से क्षेत्रीय सिविल अस्पताल तीसा और अटल चौक (कॉलोनी मोड़) में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को फल, जूस और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन इंटक चुराह के अध्यक्ष राकेश कुमार के सौजन्य से किया गया। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर हरेंद्र ठाकुर, जन्म सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राणा, जन्म सिंह ठाकुर, महबूब मुहम्मद और खेम राज शर्मासहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें