फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र का योगदान नहीं भुलाया जा सकता : आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल में चुनाव परिणाम के बाद अपने निवास जन्द्रीघाट में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी ने कहा कि जनता ने इस बार दूसरे दल के प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। वह क्षेत्र की जनता की आभारी हैं जिसने उन्हें लबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हार से कोई खुश नहीं होता है लेकिन इस बात की खुशी है की प्रदेश में कांग्रेस सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि दुख है कि ठाकुर कौल सिंह और राम लाल ठाकुर भी इस बार विधायक चुनकर नहीं आ सके हैं। कांग्रेस के कई अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरे भी जीत कर आए हैं। इनमें से जल्द मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे और योग्य प्रदेश मंत्रिमंडल बनाया जाएगा। आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पहली मंत्रिमंडल कि बैठक में ओपीएस योजना को लागू करने सहित अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए वीरभद्र के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डलहौजी हलके में हार से निराश न होने की भी बात कही। आशा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और वह क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटी रहेंगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि क्षेत्र से विधायक कौन चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें