फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मतदान से पहले वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से जुड़ी कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शराब की बोतलों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पंचायत चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नशे का सहारा तो नहीं लिया जा रहा। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग चुनावी माहौल में बढ़ते नशे के इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव में कुछ उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए शराब और अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनके पास इस मामले को लेकर अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। एसपी विजय सकलानी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या उम्मीदवार के खिलाफ लिखित शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जागरूक लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें