फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वायरल फीवर ने जकड़े नौनिहाल

Mon, 03 Apr 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल में उपचाराधीन बच्चे।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में वायरल फीवर सी पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, शिशु वार्ड में 62 बिस्तरों में से 51 बिस्तरों पर शिशु उपचाराधीन हैं। बुखार अधिक होने के कारण बच्चों के बेहोश तक होने की नौबत आ रही है। इससे अभिभावक भी चिंतित हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ तेज बुखार से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल में उन्हें भर्ती कर रहे हैं। वहीं, दर्जनों बच्चों के अभिभावक उन्हें ओपीडी में चेकअप करवाने और चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद घरों को लौट रहे हैं। कुल मिला कर मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण वायरल फीवर की चपेट में सबसे अधिक छोटी उम्र के अधिकांश बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो डेढ़ सौ के करीब बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित होने के कारण उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 28 मार्च को 10, 29 को 7, 30 को 3, 31 को 7, एक अप्रैल को 7, दो अप्रैल को 6 और तीन अप्रैल को 5 शिशुओं को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया, जिनका उपचार चला हुआ है। अभिभावकों राकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रहलाद कुमार, अमित कुमार, होशियारा राम, बचन सिंह आदि ने बताया कि बच्चे अचानक गले में दर्द, कफ, खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। निजी क्लीनिकों में भी दवाई लेने के बाद उन्हें कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के विशेषज्ञों के पास लाया गया है।
एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर के मामले बढ़े हैं। वायरल फीवर की चपेट में अधिकांश बच्चे आ रहे हैं। बताया कि लोग गर्मपानी का सेवन करने के साथ ही पौष्टिक आहार का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें