फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेयजल भंडारण टैंक में एक साथ पांच सांप देखकर ग्रामीणों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के आधा दर्जन गांव के लोगों के होश उस समय उड़ गए। जब वह अपने घरों में आने वाले मटमैले पानी की जांच करने के लिए लहनाई स्थित विभाग के भंडारण टैंक में जा पहुंचे। जब उन्होंने टैंक में झांक कर देखा तो उन्हें उसके भीतर गंदगी तो दिखाई दी ही, बल्कि टैंक में एक साथ पांच सांप भी दिखाई दिए। जिसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने इसको लेकर तुरंत जल शक्ति विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

पंचायत के डुगझिकड़, सलयुंड, नंदला और सियुल सहित अन्य गांव में इसी भंडारण टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों में रमेश कुमार, संजय कुमार, अमर सिंह, राकेश कुमार और प्रेम राज ने बताया कि जिस प्रकार से सांप पानी के भंडारण टैंक में रह रहे हैं। उसी प्रकार से वह पाइप के रास्ते लोगों के नलकों में पहुंच सकते हैं। अगर कोई सांप मरने के उपरांत पानी के टैंक में पड़ा रहे तो उसका जहर पानी में फैल सकता है। इसलिए जल शक्ति विभाग को इसे गंभीरता से लेते हुए सबसे पहले पानी के भंडारण टैंक की सफाई करवानी चाहिए। साथ ही सांपों को टैंक से बाहर निकालने की व्यवस्था करवानी चाहिए।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देसराज ने कहा कि टैंक में गंदगी और सांप को लेकर लोगों ने उन्हें अवगत करवाया है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को टैंक की सफाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। -देसराज, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें