फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
चंबा के किहार अस्पताल की  समस्याओं को लेकर परिसर के बाहर धरने पर बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल किहार में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पंचायत उपप्रधान विक्की कुमार और ग्रामीण तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। उपप्रधान का कहना है कि वह तब तक अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे, जब अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भरे जाते। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग के सुस्त रवैये के चलते उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। किहार और सलूणी अस्पताल में एक-एक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रात को मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चंबा या डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों के 21 पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने में सरकार जरा भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें