फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीसी दफ्तर के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में विकासात्मक कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधि को सस्पेंड करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठ गया है। ग्रामीण पंकज पलभर ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधि ने पंचायत में इंटर लॉक, पक्का पाथ, डंगों के निर्माण समेत अन्य विकासात्मक कार्यों में लाखों की धांधलियां की हैं। इतना ही नहीं, पंचायत प्रतिनिधि ने अपने रिश्तेदार को ही ठेकेदार बना दिया। पंचायत प्रतिनिधि ने पंचायत के कार्यों में सरकारी कर्मचारी की हाजिरी तक लगा दी। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की गई। इसमें पंचायत प्रतिनिधि ने आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी में लगे होने का पता न होने का हवाला देकर बाकायदा रिकवरी भी भरने का तर्क दिया है। बताया कि पंचायत प्रतिनिधि की धांधलियों की जांच कर दोषी पंचायत प्रतिनिधि को सस्पेंड करने को लेकर विकास खंड अधिकारी भटियात, पुलिस थाना डलहौजी और उपायुक्त को ज्ञापन दिए हैं। बावजूद इसके पंचायत में विकासात्मक कार्यों में धांधली करने वाले पंचायत प्रतिनिधि को अभी तक सस्पेंड नहीं किया है। इससे खिन्न होकर उन्होंने क्रमिक अनशन आरंभ किया है। कहा कि तीन दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे आमरण अनशन आरंभ कर देंगे। ग्रामीण ने बताया कि इस दौरान उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें