फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करोड़ों की गड़बड़ी में सस्पेंड पूर्व प्रधान का शराब की पेटी ले जाते वीडियो वायरल

Mon, 11 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व प्रधान और एक अन्य व्यक्ति को थाने में हाजिर होने के दिए निर्देश
विज्ञापन

छिपाकर खेतों से ले जा रहे थे शराब, महिलाओं ने वीडियो बनाकर किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह में करोड़ों की गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड पूर्व पंचायत प्रधान का इस बार शराब की पेटी को ढोते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उसे थाने में तलब होने के आदेश जारी किए हैं। यहां उसे शराब की पेटी को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। खेतों के रास्ते छिपाकर सस्पेंड पूर्व प्रधान और एक अन्य व्यक्ति शराब की दो पेटियां उठाकर ले जा रहे थे। इन्हें स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। यह वीडियो लोगों ने पुलिस के पास भी पहुंचा दिया। पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उस पूर्व प्रधान और अन्य व्यक्ति को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। यदि वे शराब को लेकर कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पूर्व पंचायत प्रधान व अन्य व्यक्ति को वीडियो में शराब की पेटी लेकर जाते हुए देखा गया है। पूछताछ के लिए दोनों को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें