चंबा में शोर्य दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।संवाद
- फोटो : संवाद
चंबा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शौर्य दिवस लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता मंदिर हरदासपुरा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर का चक्कर लगाते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बजरंग दल के युवाओं ने त्रिशूल की दीक्षा ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश महाजन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा और मुख्य वक्ता उदय पठानिया प्रदेश विशेष संपर्क मुख्य तौर पर मौजूद रहे। प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बजरंग दल के युवाओं का आह्वान किया कि वे आस-पड़ोस और समस्त समाज को नशे की इस भयावह बीमारी से जागरूक करते हुए देवभूमि को नशा मुक्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएं।