वेटरन क्रिकेट टीम ने पुलिस कप्तान से की शिष्टाचार भेंट
चंबा। चंबा वेटरन क्रिकेट टीम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी अभिषेक यादव से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान चंबा वेटरन टीम के कप्तान सेवानिवृत्त मेजर एससी नैय्यर ने कहा कि इस वर्ष सोलन के साथ दोस्ताना मैच खेलने के लिए बीस मार्च को रवाना होगी। कहा कि वेटरन टीम चंबा की रियासतकालीन परंपरा का निर्वाहन करते हुए हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों की वेटरन टीमों के साथ दोस्ताना मुकाबले खेल रही है। इसके उपरांत एसपी चंबा अभिषेक यादव ने वेटरन टीम को आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद