चंबा में दुनाली के पास बंद पड़ा मार्ग और आवाजाही करते लोग।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लूणा से खड़ामुख के बीच सुबह एक और शाम को दो घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
कांंधी से मिंद्रा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण पत्थर गिरने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। हाईवे को सुबह 11:00 से 12:00 बजे और दोपहर बाद 3:00 से शाम 5:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने बताया कि उपायुक्त चंबा के आदेश के अनुसार लूणा से खड़ामुख के बीच नेशनल हाईवे 154ए पर 22 फरवरी से 31 मार्च तक सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दोपहर बाद 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक भी हाईवे को वाहन की आवाजाही के लिए बंद किया गया है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना को ध्यान में रखें और अपनी यात्रा को इस समय के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से परहेज करें। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कांधी से मिन्द्रा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते लोगों की सुरक्षा को लेकर लूणा से खड़ामुख के बीच एनएच 154ए पर वाहनों का परिचालन को बंद किया गया है।