फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा सड़क पर चार घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Sat, 04 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग रखालू के पासभूस्खलन के बाद पड़ा बंद। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
रखालू माता मंदिर के समीप भूस्खलन के चलते बाधित रही वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

शाम पांच बजे मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों और राहगीरों को मिली बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग रखालू माता मंदिर के समीप भूस्खलन के चलते बाधित हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मार्ग की बहाली का कार्य शुरू किया। करीब पांच बजे मार्ग बहाल हुआ। इसके बाद वाहन चालकों, राहगीरों ने राहत की सांस ली। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे रखालू मंदिर के समीप हुए भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से चंबा से तीसा और तीसा से चंबा जाने वाली बसों सहित छोटे वाहन भी फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पांच बजे बहाल किया। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग यातायात को लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें