चंबा। बालू में पुराने पुल को भले ही प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया हो लेकिन अभी भी पुल से दोपहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पुल को इंजीनियरों से असुरक्षित घोषित कर दिया है। इसके चलते प्रशासन ने पुल को यातायात के लिए बंद करवाने के आदेश जारी किए थे। पुल को बंद करने के लिए दोनों तरफ मिट्टी का ढेर लगाया गया है जिससे कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सके। इससे चौपहिया वाहन तो पुल से गुजरना बंद हो चुके हैं लेकिन दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी है। पुल का लोहा सड़ चुका है। ऐसे में पुल से आवाजाही करना वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस दिशा में प्रशासन को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।