फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में नवंबर माह में गाड़ियों की पासिंग का शैड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में गाड़ियों की पासिंग व निरीक्षण के लिए परिवहन विभाग द्वारा नवंबर माह का शेड्यूल निर्धारित कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चंबा में 11 व 26 नवंबर, चुवाड़ी में 9 व 23 नवंबर और बनीखेत में 4 नवंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग व निरीक्षण का कार्य मोटर वाहन निरीक्षक चंबा अनुराग धीमान द्वारा किया जाएगा। वाहनों की पासिंग व निरीक्षण का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा। उक्त शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए पासिंग करवाने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चंबा में अवश्य संपर्क करें। उन्होंने यह भी बताया कि गाड़ियों की पासिंग व निरीक्षण के समय कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना व आदेशों की पालना करना अनिवार्य होगा। चालक-परिचालक के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को पासिंग स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें