फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन

Mon, 08 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग
विज्ञापन

नप से शहर के फैले कूड़े के निष्पादन के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक लक्ष्मण क्लब में हुई। इसकी अध्यक्षता सीपी सहगल ने की। बैठक के दौरान चंबा की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर मेजर एससी नैयर, वीएम महाजन, खुशाल बक्शी, हमिंद्र सैन, तरुण विज, राजेंद्र चोपड़ा, वीरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, डॉ. डीके सोनी, मुकेश कंपानी, डॉ. ओपी पुरी सहित अन्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने सचे जोत मार्ग पर कालावन के पास वाहन दुर्घटना में जान गवांने वाले पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। लोक निर्माण विभाग से सड़कों के सुधारीकरण और क्रैश बैरियर लगवाने की मांग को दोहराया। पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज सरोल में ह्रदय रोग, किडनी रोग, लीवर रोग, न्यूरोलोजी, मूत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती कर संबंधित विभागों को स्थापित करने की मांग की। उन्होंने लघु सचिवालय के कई महीनों से बंद पड़े निर्माण कार्य की भी सुध लेने की प्रशासन से अपील की। जिले में दिन-प्रतिदिन प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन और सरकार से इस ओर उचित कार्यवाही करने की मांग भी की। पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद को बधाई देते हुए शहर के चारों तरफ फैली कूड़े की गंदगी के निष्पादन के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें