फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन पठानकोट में रुकने से डलहौजी में बढ़ेगा पर्यटन : मनोज

Mon, 26 Feb 2024 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पठानकोट में रुकने से डलहौजी में बढ़ेगा पर्यटन : मनोज
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने इस मांग को पूरा करने के लिए केंद्र से की थी मांग
केंद्र सरकार द्वारा इस मांग को पूरा करने पर उन्होंने जताया पीएम का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। दिल्ली से कटरा चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब पठानकोट में रुकेगी। इससे पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
इसे पठानकोट में रुकवाने के लिए नगर परिषद डलहौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने केंद्र सरकार से मांग की थी। उनकी मांग को पूरा करते हुए सरकार ने पठानकोट में वंदे भारत के ठहराव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना को लेकर पर्यटन नगरी डलहौजी के सभी पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। साथ ही इन कारोबारियों ने पूर्व नप अध्यक्ष का आभार भी प्रकट किया है। पूर्व नप अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने बताया कि डलहौजी आने वाला पर्यटक पठानकोट से होकर ही आता है। ऐसे में दिल्ली से कटरा चलने वाली वंदे भारत जब पठानकोट में रुकेगी तो दिल्ली के पर्यटक इस ट्रेन के जरिये सीधे पठानकोट पहुंच पाएंगे। यहां से टैक्सी कर सीधे डलहौजी पहुंच पाएंगे। इस मांग को पूरा करवाने के लिए डलहौजी के पर्यटन कारोबारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने उनकी यह मांग पूरी कर सभी कारोबारियों पर एहसान किया है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि डलहौजी-चक्की सड़क को फोरलेन बनाने के साथ इसे पठानकोट-मंडी हाईवे के साथ जोड़ दिया जाता है तो इससे भी प्रदेश में पर्यटन कारोबार को चार पंख लगेंगे। कहा कि डलहौजी में ब्रिटिश काल में बने कई चर्च हैं। इन्हें देखने के लिए देश विदेश से सैलानी यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें