फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन मित्र भर्ती ... शारीरिक दक्षता मापदंड पूरा नहीं कर पाए 59 युवा

Sun, 11 Feb 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता मापते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में चल रही वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दौरान 59 युवा शारीरिक दक्षता मापदंड पूरे नहीं कर पाए। रविवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 367 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें 308 युवा ही निर्धारित मापदंडों पर खरा उतर पाए। इस दौरान दौड़ में युवाओं की सांसें फूल गईं तो दूसरी तरफ ऊंचाई भी कम रही। इसी के चलते वे आगामी चरण के लिए अपात्र हो गए। बाहर हुए युवाओं में दस लड़कियां और 49 लड़के शामिल रहे। रविवार सुबह करियां स्थित चेकपोस्ट के पास स्थित मैदान में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं ने दमखम दिखाया। सुबह नौ बजे से ही युवाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। दस बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों के लिए तीस मिनट का समय था। लड़कियों को डेढ़ किलोमीटर की दौड़ आधे घंटे में पूरी करनी थी। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि 59 युवा भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण में बाहर हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें