चंबा के डलहौजी सदर बाजार में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा को
डलहौजी (चंबा)। सदर बाजार स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। मंदिर में झंडा रस्म अदा करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कठिन साधना और तप से आत्मज्ञान प्राप्त किया, जो हमें सिखाता है कि धैर्य और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनके जीवन से हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने मनोज चड्ढा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।