फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उत्कृष्ट विद्यालय योजना में इस बार नहीं मांगे प्रस्ताव

Sat, 02 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत सरकार ने इस बार प्रस्ताव नहीं मांगे हैं। सरकार से निर्देश न मिलने के कारण शिक्षा विभाग भी कोई कदम नहीं उठा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूल का चयन किया जाता था। चयनित होने पर 44 लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से जारी की जाती थी, मगर इस बार अभी तक सरकार ने योजना के संदर्भ में कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत भवन का कायाकल्प, स्कूली विद्यार्थियों के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सामान, ऑनलाइन कक्षाएं आदि पर यह राशि खर्च की जाती थी। गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में जिला चंबा के 15 स्कूलों में यह कार्य हुए है। इसके चलते इन स्कूलों के नाम के साथ उत्कृष्ट विद्यालय जुड़ा। पूर्व की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मकसद से यह योजना शुरू की थी, मगर इस साल प्रदेश के सत्ता परिवर्तन होने के बाद योजना के तहत प्रस्ताव अब तक नहीं मांगे गए हैं। सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इस साल राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की तैयारी में है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि सरकार ने इस साल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत प्रस्ताव नहीं मांगे हैं। गत वर्ष योजना के तहत पांच स्कूलों का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें