फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी में यूरिया खाद का संकट

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी में यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को धान की फसल की चिंता सताने लगी है। रोपाई के बाद किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं लेकिन, चुवाड़ी में किसानों को खाद नहीं मिल पा रह है। किसान रोजाना यूरिया खाद लेने के लिए हिमफेड के स्टोर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन, किसानों को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसकी वजह से किसान मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं। प्रशासन और कृषि विभाग किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिमफेड के अधिकारियों से जब किसान खाद को लेकर पूछताछ करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि जो यूरिया खाद की सप्लाई पहुंची थी, वह अब खत्म हो चुकी है। इसकी वजह से किसान काफी परेशान हैं। किसानों अनिल राणा, सुरेंद्र, महाशुराम, नरेश कुमार, राकेश कुमार, अभिनय, संजीव कुमार, विपिन, रोहित, महेंद्र, संजय कुमार और जगू राम ने बताया कि यूरिया खाद नहीं मिलने से उनकी फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हिमफेड क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार का कहना है कि यूरिया खाद की डिमांड भेजी गई है। सप्लाई पहुंचते ही किसानों को खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें