चंबा। चिट्टे के बाद अब चंबा में कोकीन की तस्करी भी होने लगी है। सोमवार रात को पुलिस ने चामुंडा माता मंदिर के पास पार्थ अरोड़ा निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश से 1.44 ग्राम कोकीन बरामद की। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली, जब पुलिस टीम जुम्महार मार्ग पर गश्त की जा रही थी। इस दौरान युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिसे दबोच कर तलाशी लेने पर उससे कोकीन बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।