चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन देता चुराह कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल।संवाद
चंबा। चुराह युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि विधायक मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिनेश शर्मा, हसनदीन, रोहित पठानिया, रविंद्र कुमार का कहना है कि महिला थाना में विधायक के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। मगर इस मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। संवाद