फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खैरी हेलीपैड पर उतरा केंद्रीय राज्य मंत्री का चॉपर

Sat, 24 Feb 2024 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खैरी पहुंचने पर डॉक्टर जितेंद्र कुमार केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सरकार 
विज्ञापन
खैरी हेलीपैड पर उतरा केंद्रीय राज्य मंत्री का चॉपर
विज्ञापन

जम्मू के एनएचपीसी सेवा प्रोजेक्ट में बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए डॉ. जितेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
खैरी (चंबा)। खैरी स्थित एनएचपीसी के हेलीपैड पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का चॉपर शनिवार दोपहर बारह बजे उतरा।
उपमंडल अधिकारी नागरिक डलहौजी अनिल भारद्वाज ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला जम्मू स्थित एनएचपीसी के सेवा प्रोजेक्ट में आयोजित होने वाली बैठक के लिए रवाना हो गया। बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला खैरी हेलीपैड पहुंचा। यहां से चौपर के जरिये केंद्रीय राज्य मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री का जम्मू स्थित एनएचपीसी सेवा प्रोजेक्ट में बैठक हुई। इसके लिए महज केंद्रीय राज्य मंत्री का खैरी स्थित हेलीपैड पर चॉपर उतरा और वहीं से ही उनका काफिला खैरी की ओर रवाना हुआ और वापसी भी यहीं से हुई है। बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें