चंबा में ढूडियारा बंगला के पास एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्र
चंबा। केंद्रीय जनजातीय मामले राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का धर्मशाला (गग्गल) एयरपोर्ट पहुंचने पर भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज तथा भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरियाल ने स्वागत किया और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी साझा की। डॉ. जनकराज ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने दौरे के दौरान सड़क निर्माण एवं रखरखाव के कार्य को बारीकी से देखा और मंत्रालय के साथ तालमेल बनाकर राहत देने के कार्यों को गति प्रदान करने का निवेदन किया। इसी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में जितने भी लोग जनजातीय व्यक्ति राज्य मंत्री से मिले, उन्होंने विशेष रूप से उनकी समस्याओं को जाना जिसमें कई गद्दी, गुर्जर एवं भेड़ पालक भी थे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और यहां हमें विशेष रूप से जनता की समस्याओं को सुनने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने 6625 करोड़ की आपदा राहत राशि भेजी है और आने वाले समय में और अधिक राशि आएगी।