बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में शुक्रवार को छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमंडल अधिकारी नागरिक डलहौजी अनिल भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के सात जोन से करीब 280 छात्राएं भाग ले रही हैं। छात्राएं खो-खो, वॉलीबाल, दौड़, जेवलिन थ्रो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संवाद