चंबा के डलहौजी अस्पताल के लिए सीएमओ को अल्ट्रासाउंड मशीन भेंट करते चमेरा पावर स्टेशन-1 के परिय
चंबा। चमेरा पावर स्टेशन-1 के महाप्रबंधक ने नागरिक अस्पताल डलहौजी को एक आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि यह मशीन उपलब्ध होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन रोगियों और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को अन्य स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस मशीन को शीघ्र अस्पताल में स्थापित कर आम जनता को इसकी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद