चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में एनएसयूआई की और से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत उदयपुर और रेटा की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें उदयपुर की टीम विजेता रही। रेटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए। इसमें शानू ने 17 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। उदयपुर टीम की ओर से मोहित चौहान ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। उदयपुर की ओर से मोहित चौहान ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 43 और विक्की ने 10 गेंदों में 23 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। आयोजक मुकेश शर्मा और तरुण कपूर ने बताया कि जीत के साथ उदयपुर की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।