फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेशनल हाइवे पर ट्रक पलटने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 28 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरी/बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बौंखरी मोड़ के पास शुक्रवार रात लगभग दो बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री लेकर पंजाब से चंबा की ओर जा रहा एक ट्रक बौंखरी मोड़ में ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में दो वाहन आ गए। गनीमत यह रही कि वाहनों में कोई सवार नहीं रहा। अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। इस हादसे में एक वाहन का पिछले शीशा टूट गया जबकि अनियंत्रित ट्रक दूसरे वाहन पर गिरा। इससे उसका भी भारी नुकसान हुआ है। वाहन मालिकों में आपसी सहमति बन जाने के कारण पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें