तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के दो छात्रों ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। चयनित छात्र अर्नव देवल पुत्र धरम चंद निवासी भडई और नक्ष पुत्र केहर सिंह निवासी आसमाला हैं। चंबा में हाल ही में हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में इन दोनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक महिंद्र कुमार और डीपीई प्रहलाद को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इस उपलब्धि पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने दोनों छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दोनों छात्र अब जनवरी में राजस्थान में आयोजित होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में हिमाचलका प्रतिनिधित्व करेंगे।