फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो सगी बहनें पीएचडी के लिए चयनित

Sat, 05 Sep 2026 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद चुराह की दो सगी बहनों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्राम पंचायत सत्यास के धियास गांव की कोमल भारती और सेजल भारती का हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। सेजल अंग्रेजी और कोमल राजनीति शास्त्र विषय में शोध करेंगी। दोनों बहनों के पिता मनसा राम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। दोनों ने प्रारंभिक शिक्षा बैरागढ़ स्कूल से हासिल की और स्नातक की पढ़ाई के लिए धर्मशाला गईं। मेहनत के दम पर दोनों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ भी उत्तीर्ण किया। मनसा राम का बेटा भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें