फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: अवैध पेड़ कटाने करते दबोचे दो लोग

विज्ञापन
चंबा के करियां के साथ जंगल में अवैैध रूप से काटे गये पेड़ का ठूंठ।संवाद
विज्ञापन
वन विभाग ने ठोंका 21,000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जंगल में अवैध रूप से शीशम के दो पेड़ों को काटने के आरोप में दो लोगों को वन विभाग ने 21,000 रुपये जुर्माना किया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को वन विभाग को सूचना मिली कि करियां के नजदीक छौ नाले के पास लोगों ने जंगल में जाकर विभाग की अनुमति के बिना ही शीशम के पेड़ों को काट डाला है। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय टीम वनखंड अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम को मौके पर पाकर पेड़ काटने वाले लोग यहां वहां से भागने लगे लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। उन्हें पेड़ काटने को लेकर विभागीय अनुमति दिखाने के लिए कहा लेकिन वे अनुमति के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके चलते विभागीय टीम ने सबसे पहले पेड़ की उम्र और उसकी लंबाई चौड़ाई का अवलोकन किया। इसको लेकर डैमेज रिपोर्ट बनाई गई। रिपोर्ट के आधार पर पेड़ काटने वाले लोगों को जुर्माना ठोंका। साथ ही उन लोगों को चेतावनी दी कि वे दोबारा जंगल में अवैध तरीके से पेड़ों को न काटें अन्यथा उनके खिलाफ वन विभाग पुलिस में भी शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन


जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटने पर 21,000 रुपये जुर्माना किया गया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी को भी विभाग ने जब्त कर लिया है। जंगल में अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। -अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें