फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्माणाधीन श्मशानघाट को लेकर दो संस्थाएं आमने-सामने

Tue, 11 Nov 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप जुलाहकड़ी मोहल्ला में निर्माणाधीन श्मशानघाट को लेकर दो संस्थाएं आमने सामने आ गई है। दयानंद मठ संस्था की ओर से सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जहां कार्य बंद करवाने की मांग की तो वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को अखिल भारतीय पाराचिनार बिरादरी के पदाधिकारियों ने कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान गुरचरण सिंह कुकरेजा, प्रधान जगजीत सिंह चावला, अरविंद्र सिंह कुकरेजा, डॉ. डीके सोनी और पूर्व वार्ड पार्षद हरदासपुरा नेक राम का कहना है कि श्मशानघाट के समीप ही दयानंद मठ का स्कूल है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन इस जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। करीब छह दशकों से श्मशानघाट चल रहा है, लेकिन आपदा के बाद यहां पानी पहुंच रहा है। ऐसे में नया श्मशानघाट बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य को यथावत चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें