फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग अभियान में मिले दो नए टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में चलाए गए स्क्रीनिंग अभियान में दो नए टीबी रोगी सामने आए हैं। अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1.50 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है। दो अक्तूबर तक पौने छह लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसको लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग की 609 टीमें लोगों के घरों में जाकर टीबी संभावति लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने के लिए स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

इसी अभियान के दौरान टीम ने 100 से अधिक संभावित लक्षणों वाले लोगों की टीबी जांच की। इनमें दो लोग टीबी से पीड़ित पाए गए। उनके इलाज को लेकर विभाग ने व्यवस्था कर दी है। इन मरीजों को उपचार के लिए जरूरी दवाइयां आवंटित कर दी गई हैं। साथ ही उनका रिकॉर्ड भी विभाग ने अपने पास दर्ज कर लिया है।
जिले में इस अभियान से पहले 906 टीबी के मरीज दर्ज थे। दो नए मरीज आने से यह आंकड़ा अब 908 हो गया है। पौने छह लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इन छुपे हुए टीबी मरीजों की पहचान करके विभाग उनके इलाज की व्यवस्था करेगा जिससे जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि स्क्रीनिंग अभियान के तहत डेढ़ लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। सोमवार को सुंगल पुखरी सहित जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह अभियान चलाया है। आने वाले समय में जिला टीबी मुक्त हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें