चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट के छात्र चिंतन शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी से आयुष वर्मा को मुख्यमंत्री ने रिडंप्सन वाउचर देकर सम्मानित किया। मंडी में दोनों मेधावियों को यह सम्मान मिला। चिंतन ने बारहवीं कक्षा में 484 अंक हासिल किए हैं तो वहीं, दूसरी तरफ आयुष वर्मा ने दसवीं कक्षा में 682 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मेधावियों को रिडंप्सन वाउचर देकर पुरस्कृत किया गया। इसके जरिये वे अपनी जरूरत की वस्तु खरीद सकेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि चंबा जिला से दो मेधावियों को मंडी में सम्मान मिला है।