फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो मकान और गोशालाएं राख, 20 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत

Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के प्रियुंगल में आग को बुझाने के दौरान लगी लोगो की भीड़।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के प्रियुंगल गांव में आग की चपेट में आने से दो परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। 20 मवेशी भी जिंदा जल गए।
विज्ञापन

इन परिवारों ने मकान के साथ ही मवेशियों के लिए गोशालाएं बनाई थीं। ऐसे में मकानों में आग भड़की तो गोशाला भी चपेट में आ गई। इससे गोशाला में बंधे मवेशी झुलस कर मर गए। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य आग की चपेट में आने से बच गए। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने मकानों में लगी आग को बुझाया। अन्य मकानों को भी इसकी चपेट में आने से बचाया। आग बेकाबू होकर एक मकान से दूसरे मकान में फैल रही थी। इससे पूरे गांव के घरों को खतरा हो गया था। मकानों से उठने वाली आग की लपटों को देख कर बाल्टियों और अन्य बर्तनों में पानी लाकर ग्रामीण आग बुझाते नजर आए। कुछ ग्रामीण आग की लपटों पर मिट्टी भी डालते नजर आए।
सुनीच कुमार पुत्र चतर सिंह और पृथ्वी राज पुत्र ज्ञान सिंह के मकानों में वीरवार सुबह 10:00 बजे अचानक आग भड़क गई। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। देखते ही देखते आग मकान और गोशालाओं में फैल गई। स्थानीय लोग चाहकर भी मवेशियों को नहीं बचा पाए। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। को तब तक सभी मवेशी झुलसकर मर चुके थे। घटना में सुनीच कुमार के दो बैल, दो गाय, एक दर्जन बकरियां और एक भेड़ आग की भेंट चढ़ चुकी थी। पृथ्वी राज के दो बैल और एक गाय आग की चपेट में आ गए। प्रशासन ने दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विनोद कुमार टंडन ने बताया कि दो मकान और इनके साथ बनीं गोशालाएं भी आग की चपेट में आई हैं। कई मवेशी जिंदा जल गए हैं। प्रभावित परिवारों को सहायता राशि दी दी गई है। प्रशासन प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें