फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य जांच शिविर में मिले दो दर्जन हृदयरोगी

Fri, 29 Sep 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में मरीजों का चेकअप करते विधायक डॉक्टर जनक राज।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मैहला पंचायत के लोगों को पहली बार हृदय रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाने की सुविधा मिली है। हृदय रोग विशेष डॉ. राजीव मरवाह और विधायक डॉ. जनकराज ने मैहला में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान दो दर्जन मरीज ऐसे निकले, जो हृदय रोग से ज्यादा ग्रस्त थे। इन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक ने आईजीएमसी शिमला बुलाया है। यहां उनके टेस्ट कर इलाज शुरू किया जाएगा। शिविर सरकार या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नहीं लगाया गया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के तहत विधायक डॉ. जनकराज के प्रयासों से लगाया गया।

विधायक ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोगों को विशेषज्ञ की सेवाएं लेने के लिए चंबा या बाहरी राज्यों में जाना पड़ता था। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग से अपने विस क्षेत्र में शिविर लगाने की योजना बनाई है। शुक्रवार को मैहला में शिविर लगाया गया। शनिवार को होली क्षेत्र में शिविर होगा। इसमें बाहरी जिलों से विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। रविवार को भरमौर में शिविर लगेगा। कहा कि वह स्वयं विशेषज्ञ हैं। इसके चलते उन्होंने योजन बनाई है कि हर महीने अपने विस क्षेत्र में एक चिकित्सा जांच शिविर लगाएंगे। वह स्वयं मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें