फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन सन्नाटा, अब खज्जियार में लौटे पर्यटक

Wed, 08 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में चहलकदमी करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। दो दिन तक लगातार बारिश के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार फिर पर्यटकों से गुलजार हुआ। यह रौनक कब तक रहेगी, इसके बारे में कारोबारियों को भी पता नहीं है, क्योंकि, मौसम का मिजाज कभी भी बिगड़ जाता है। खराब मौसम में यहां पर्यटक बहुत कम संख्या में आते हैं। बुधवार को पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे, जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख काफी आनंदित हुए। लक्कड़मंडी और कालाटोप के बाद उन्होंने खज्जियार का रुख किया। जहां पर देवदार के पेड़ों के बीच हरे भरे मैदान और उसके बीच बनी झील को देख काफी आश्चर्यचकित हुए। जब ये पर्यटक झील के पास गए तो वहां पर उन्हें मछलियां देखने को मिलीं। बच्चों ने मछलियों को चारा भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें