चंबा-तीसा मार्ग बाया साच पास सतरूंडी के पास ढांक से गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।संवाद
- फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चंबा-पांगी मार्ग पर सतरूंडी के पास हुए हादसे में एक भाई अपने दूसरे से बिछड़ गया। दूसरे घायल को चोटें आई है और वह उपचाराधीन है।
हादसे में राकेश कुमार पुत्र मुसद्दी की मौत हो गई है। जबकि देस राज घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल एक माह पहले इसी मार्ग पर बगोटू के समीप सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसी गाड़ी का बीमा मुआवजा के लिए कंपनी के सर्वेअर और एजेंटों के साथ दोनों भाई गए थे ताकि निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा सके और गाड़ी का उचित मुआवजा मिले। राकेश कुमार पेशे से चालक था। दोनों भाइयों को क्या पता था कि मुआवजा लेने जा रहे दो में से एक सदा के लिए बिछड़ जाएगा।
गौरतलब है कि चंबा-पांगी मार्ग पर बैरागढ़ के बाद मोबाइल सुविधा भी बंद है। साथ ही सतरूंडी में स्थापित चेकपोस्ट भी अब बैरागढ़ में ही स्थापित कर दी है। ऐसे में अगर इस मार्ग पर पर्यटकों और अन्य लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो यह सूचना तीसा मुख्यालय देरी से पहुंचती है। बहरहाल इस मार्ग पर दुरुस्त कनेक्टिविटी न होने से कई बार लोगों को भी असुविधा पेश आती है।
घायल को एंबुलेंस से उतारते लोग।संवाद- फोटो : Chamba