चंबा। वरिष्ठ वर्ग की एक दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन रविवार को एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में किया गया।
जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रायल से पहले पहुंचे खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। खिलाड़ियों में टीम के चयन के लिए खूब पसीना बहाया। ट्रायल में जिले भर से करीब 20 खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों के जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनोफाइड और आधार कार्ड की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। संवाद