चंबा-तीसा मार्ग पर भटोली के पास सड़क किनारे धंसा ट्रक।
- फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर भटोली के पास शनिवार दोपहर 12 बजे सामान से लदा एक ट्रक सड़क से बाहर लटक गया। भटोली पुल के पास मालवाहक दो वाहनों को पास देते समय ट्रक का पिछला टायर मिट्टी में धंस जाने से गाड़ी सड़क से बाहर की ओर लटक गई। चालक ने ऐन मौके पर सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के मुताबिक चंबा-तीसा मार्ग पर शनिवार दोपहर 12 बजे भटोली पुल के पास सामान से लदा ट्रक तीसा की ओर जा रहा था। वहीं, तीसा की तरफ से भी दो मालवाहक वाहन से आ रहे थे। वाहनों को पास देने के लिए चालक ने ट्रक को सड़क किनारे किया लेकिन, जमीन धंसने से गाड़ी सड़क से बाहर की ओर लटक गई।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेंद्र राणा ने बताया कि भटोली के पास ट्रक का पिछला टायर सड़क से बाहर निकलकर मिट्टी में धंसा है। कहा कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।