फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क का डंगा धंसने से हवा में लटका ट्रक, घंटों तक बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

Mon, 01 Apr 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का डंगा धंसने से हवा में लटका ट्रक, घंटों तक बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग
विज्ञापन

चार जगह भूस्खलन के चलते नहीं हो पाई वाहनों की आवाजाही, सड़क के दोनों ओर लगीं लंबी कतारें
चांजू नाल, कपाहड़ी, नकरोड़ और मधुवाड़ के पास शनिवार देर रात को बंद हो गया था मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग रविवार को वाहनों की आवाजाही के लिए दोपहर तक बंद रहा। चार स्थानों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। वहीं, मधुवाड़ के पास सड़क का डंगा धंसने से एक ट्रक भी हवा में लटक गया। गनीमत यह रही कि ट्रक खाई में लुढ़कने से बच गया। शनिवार रात को जब ट्रक तीसा की तरफ जा रहा था तो मधुवाड़ के पास सड़क का डंगा धंसने से हवा में लटक गया। चालक ने ट्रक से नीचे उतरकर जान बचाई। रविवार को सुबह ट्रक वैसे ही हवा में लटका रहा। इसके चलते कोई भी वाहन वहां से आर-पार नहीं हो पाया। इसके चलते वहां सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें खड़ी हो गईं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी से भूस्खलन के कारण बंद पड़े मार्ग को बहाल किया। शाम होने तक हवा में लटका ट्रक नहीं निकल पाया था। हालांकि, विभाग ने वहां पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवा दिया। शनिवार रात करीब 12:00 बजे भारी बारिश होने के कारण चांजू नाल, कपाहड़ी, नकरोड़ और मधुवाड़ के पास चंबा-तीसा मार्ग अवरूद्ध हो गया था। यह रविवार को दोपहर 1:00 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें