फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला में बिजली के तारों के बीच फंसा ट्राला, चिंगारियां निकलने से घबराए लोग

Thu, 10 Oct 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मंगला के पास बिजली की तारों के बीच फंसी सीमेंट की बोगी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक एक सीमेंट से भरा ट्राला (बोगी) चलती बिजली की लाइनों के बीच फंस गया। तारें आपस में टकराने से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे लोग घबरा गए।
विज्ञापन

यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। बिजली के तार आपस में टकराने से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना बिजली बोर्ड के शिकायत कक्ष में दी गई। यहां से मौके पर पहुंची टीम ने बिजली की सप्लाई बंद कर ट्राले में फंसे बिजली के तार को हटाया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार भरमौर की तरफ से यह ट्राला आया था। मुगला बाजार में बिजली के तारों के बीच फंस गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, रत्न चंद, आकाश कुमार, करण कुमार, शम्मी कुमार, विवेक कुमार, राज कुमार और बब्बू दीन ने बताया कि ट्राले से बिजली लाइन फंसने के कारण जाम लग गया था। तारों की ऊंचाई कम हो गई है। बताया कि हाईवे के समीप बिजली के तारों की ऊंचाई कम होने से अब अन्य वाहनों की फंसने की भी संभावना बन गई है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि तारों की दूरी बनाने के लिए इंसुलेटर लगाए जाएं, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि संबंधित सहायक अभियंता को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और तारों को व्यवस्थित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें