चंबा। अंतर जिला अंडर-23 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चंबा की टीम का चयन 25 मई को सुबह 10 बजे एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली तथा आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों की आयु 23 वर्ष से कम है वही, खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी, जबकि आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। चयन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बारगाह में खिलाड़ियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से ट्रायल को लेकर सही समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।