फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 17 को

Wed, 13 Mar 2024 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 17 को
विज्ञापन

चंबा। अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन 17 मार्च को सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ अस्पताल या नगर परिषद से मिला जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आधार कार्ड लेकर आना होगा। जिन खिलाड़ियों की आयु 16 वर्ष से कम हैए वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। यानीए पहली सितंबर 2008 और इसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तीन सौ रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। अमित कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें